देहरादून: जहां पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है तो वहीं संकट की इस घड़ी में ठग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान ये ठगी के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। लोगों के अकाउंट को हैक करके उनके परिचितों से पैंसे मांग रहे हैं। अब तक कई लोग ऐसे झांसे में आ चुके हैं।
ये भी पढें: मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन, बॉलीवुड व फैंस में शोक की लहर
ताजा मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी का है। जहां सुभाष चंद्र भट्ट हाल निवासी जागृति विहार ने पुलिस को बताया कि, उनके पारिवारिक रिश्तेदार रोशनलाल के फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक किया है। उस फेसबुक अकाउंट के माध्यम से अज्ञात ठगों ने बीमारी का बहाना बनाकर अकाउंट में पैसे डालने को कहा। शिकायतकर्ता ने अज्ञात हैकर्स के झांसे में आकर अपने मित्र की फेसबुक आईडी समझकर अपने मित्र को मदद के बहाने दिए गए खाते में कुल 45 हज़ार की ट्रांजैक्शन की। बाद में संबंधित मित्र से जानकारी की तो उनके बताया कि मेरी आईडी को किसी ने हैक कर लिया है और कई अन्य लोगों से भी इस तरह की डिमांड की गई है।
ये भी पढें: सादगी से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, देखें वीडियो
इस पर शिकायतकर्ता सुभाष चंद्र भट्ट से हुई ठगी के संबंध में तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही कई लोग इस तरह से पैंसे मांगने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दे रहे हैं। चमोली जिले के पुन्ना गांव निवासी विनोद सिंह के फेसबुक अकाउंट से भी उसके परिचित चमोली निवासी सीरी गांव के उमेश सेनवाल समेत कई अन्य से भी इस तरह की मांग की गई। लेकिन जब उन्होंने शक होने पर परिचित को फ़ोन से सम्पर्क किया तो सच्चाई सामने आ गई। वहीं चमोली के ही संजू खत्री ने भी इस तरह के मैसेज उन्हें मिलने की बात कही।
ये भी पढें: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के आज महत्वपूर्ण फैसले

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री