ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद

ऋषिकेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चौकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दिनाँक 05-11-26 को कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भरत विहार, ऋषिकेश के एक फ्लैट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त फ्लैट में पर दबिश दी गई तो मौके पर 08 व्यक्ति जुआ खेलते हुए मिले। मौके से ताश की 04 गड्डियां तथा 2,20,650/- नकद बरामद हुए। उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 584/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण:*

1- राहुल पुत्र सतीश, निवासी गली नंबर 6, बैराज रोड, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष।
2- अरविंद कुमार पुत्र भगवान दास, निवासी मनीराम रोड, देहरादून, उम्र 38 वर्ष।
3- विवेक पुत्र घनश्याम, निवासी गली नंबर 17, शिवाजी नगर, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष।
4- प्रशांत कुमार पुत्र सुरेश पाल, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष।
5- प्रवीण पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी गली नंबर 11, विस्थापित क्षेत्र, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष।
6- गगन बर्तवाल पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 42 वर्ष।
7- सुधीर कांत पुत्र महेश चंद्र, निवासी आवास विकास, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष।
8- एकांत गोयल पुत्र अरविंद, निवासी भारत विहार, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष।

*बरामदगी:*

1- नकदी 2,20,650/-रू0
2- ताश के पत्ते कुल 208 (ताश की 04 गड्डियां)।
3- विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन

*पुलिस टीम:-*

1- निरी० यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- व०उ०नि० नवीन जोशी
3- उ0नि0 कविन्द्र राणा, चौकी प्रभारी श्यामपुर
4- उ0नि0 अमित कुमार
5- उ0नि0 बिनेश कुमार
6- कां0 विकास फोर
7- कां0 उदयवीर सिंह
8- कां0 सुनील कुमार
9- कां0 कुलदीप सिंह
10- कां0 विनित कुमार

About Author

You may have missed

Share