चंपावत/
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के शारदा चुंगी के समीप स्थापित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रदेश की सुख शान्ति की कामना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री एवं जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा समेत अन्य शहरों की जनता के लिए आज का दिन बहुत खुशी का दिन है। अब टनकपुर बनबसा एवं खटीमा के लोगों को सीधे टनकपुर से खाटू श्याम के लिए दर्शन हेतु सुविधा मिल गई है।
इस मौके पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बताया की बस में प्रथम दिवस पर अभी तक 36 सवारी यात्रा कर रहे हैं, बस में सीट की क्षमता 52 है। यह बस शाम 5ः00 बजे टनकपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी तथा सायं 6 बजे खाटू श्याम से रवाना होकर प्रातः 10ः00 टनकपुर पहुंचेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हर्षवर्धन सिंह रावत जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनता ने इस बस सेवा का शुभारंभ करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह सीओ अविनाश वर्मा एआरएम के एस राणा, आरएम पवन मैहरा, रोहिताश अग्रवाल वैभव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कपिल भार्गव, मनीष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मयंक गर्ग, संजय गर्ग, दीन दयाल अग्रवाल, हर्षवर्धन रावत, सहित आदि लोग मौजूद थे

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री