चमोली
देश के प्रसिद्ध अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने आज पूर्वाह्न को भगवान बदरीविशाल तथा अपराह्न को भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये वह हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे। दोनों जगह हैली पेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, क्रिकेट प्रेमियों, तीर्थपुरोहित समाज उनके स्वागत को पहुंचे थे।
आज पूर्वाह्न 11 बजे हैलीपेड से सुरेश रैना सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।मंदिर में दर्शन किये पूजा अर्चना की।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने क्रिकेटर सुरेश रैना को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद सुरेश रैना केदारनाथ को रवाना हुए।
अपराह्न दो बजे सुरेश रैना केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने सुरेश रैना का स्वागत किया।
क्रिकेटर सुरेश रैना के बदरीनाथ तथा केदारनाथ पहुंचने पर उनको देखने हेतु बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों तथा उनके समर्थकों स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा क्रिकेटर रैना ने सभी प्रसंशको का अभिवादन किया तथा सभी को धन्यवाद दिया। आज ही पूर्वाह्न उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने भी पारिवारिक सदस्यों के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ