हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी जेल में बंद दो कैदियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है। यहां जेल में दो कैदियों आलोक और शानू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट के दौरान कैदी शानू के सीने में गम्भीर चोट लग गई। जिसके बाद घायल अवस्था मे आनन-फानन में जेल प्रशासन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक कैदी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई।
इस घटना के बाद आरोपी कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मृतक कैदी शानू बाजपुर के मुडिया गांव का रहने वाला था। वह चार मार्च से चोरी के आरोप में जेल भेजा था। वहीं आरोपी कैदी आलोक छेडख़ानी के आरोप में जेल में बंद है।

More Stories
मुख्यमंत्री का “आपरेशन कालनेमि” छदम भेषधारियों पर पड रहा भारी, 10 फर्जी ढोंगीयो को दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार
4 अलग – अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण, घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत धारावाली में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, मृतक युवक के दोस्तो ने ही दिया था घटना को अजांम