संवाददाता
देहरादून, 14 नवंबर।
पटेल नगर में आनलाइन चल रहे अंर्तराज्यीय सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पटेलनगर पुलिस एक फ्लैट से आठ युवतियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, 13 मोबाइल, एक लैपटाप व एक कार भी बरामद की है। सैक्स रैकेट के इस कारोबार में विदेशों व विभिन्न राज्यों से महिलाओं को बुलाकर उन्हे ग्राहकों को सप्लाई किया जाता था।
जानकारी के अनुसार पटेलनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट में काफी समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये फ्लैट पर छापेमारी करते हुए वहां से आठ युवतियों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर फ्लैट मे मौजूद एक व्यक्ति राजीव ने बताया कि उसके द्वारा काफी समय से टीएचडीसी देहराखास मे फ्लैट किराया पर ले रखा है, जहां से उसके द्वारा देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है।
बताया कि उसके द्वारा विभिन्न देशो भूटान, बंगलादेश आदि व विभिन्न राज्यो उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उडीसा, दिल्ली आदि से लडकियाँ बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। बताया कि ग्राहको से सम्पर्क करने के लिए उसके द्वारा दून स्कॉट सर्विस के लिंक बैवसाईट मे अपने नम्बर दे रखे है। जिसके चलते वह ग्राहको की माँग पर अन्य होटलो अन्य राज्यो मे उचित कीमत मिलने पर लडकियाँ सप्लाई करता है। फ्लैट मे मौजूद लडकियों ने बताया कि वे सभी अलग—अलग राज्यो से देह व्यापार का कारोबार करने देहरादून आयी है। उनके द्वारा अपनी आजीविका अर्जित करने व अपने शौक पूरा करने के लिए यह धन्धा किया जा रहा है। पुलिस ने फ्लैट से भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री देह व्यापार को संचालित करने मे प्रयुक्त 13 मोबाइल, 1 लैपटॉप व एक वैगनार कार भी बरामद की है।

More Stories
मुख्यमंत्री का “आपरेशन कालनेमि” छदम भेषधारियों पर पड रहा भारी, 10 फर्जी ढोंगीयो को दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार
4 अलग – अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण, घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत धारावाली में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, मृतक युवक के दोस्तो ने ही दिया था घटना को अजांम