मिस उत्तराखंड कल्चर वर्ल्ड प्रतियोगिता में दिपांशी की सफलता से खुशी

प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने पर लगा बधाई देने वालों का तांता
संवाददाता

देहरादून, 27 नवंबर।

कर्तव्य प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित मिस उत्तराखण्ड 2021 कल्चर वर्ल्ड प्रतियोगिता में दिपांशी सिंह के दूसरा स्थान ग्रहण करने पर हाथी बड़कला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। दिपांशी सिंह के परिजनों को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।
दिपांशी के आवास पर उन्हे और उनके परिजनों को बधाई देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश प्रधान ने कहा कि दिपांशी सिंह शुरू से ही प्रतिभावान लडकी है। सांस्कृतिक परमपराओं की दुनियां में उनका यह पहला कदम है। उन्हे पूरा भरोसा है कि वे अपने जीवनकाल में भारत की संस्कृति को दुनियां के कोने कोने तक पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग देंगी। कहा कि दिपांशी शुरू से ही काफी व्यवहार कुशल लड़की है। जिसने स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अपने भीतर की छिपी प्रतिभा को लोगों के बीच लाने का काम किया है। निश्चित ही वह अपने जीवनकाल में ऊंचा मुकाम हासिल करेगी। बता दें कि उनके पिता वीर सिंह अपनी युवा अवस्था से क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में अपना पूरा सहयोग करते रहे हैं। दिपांशी भी अपने पिता को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं।

About Author

You may have missed

Share