देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। योगी आदित्य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्स में भर्ती थे। उन्हें लिवर से संबंधित परेशानी थी। जिस वजह से गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था।
उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया और डायलिसिस भी चल रहा था। एम्स के अनुसार उन्हें 15 मार्च को एम्स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्स में ही भर्ती थे। एम्स के मुताबिक, सुबह 10.45 पर सीएम योगी के पिता ने अंतिम सांस ली। अब शव को पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) ले लाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है। जब यह खबर सीएम योगी को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया है। पिता के अंतिम संस्कार में सीएम योगी के जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी