देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी देशवासियों को आपस में जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी