देशभर में लाॅकडाउन का बढ़ना तय, जल्द होगा एलान…!

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक संपन्न हो गई है। मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक चार घंटे से अधिक देर तक चली। अब तक जो खबरें सामने आई हैं। उसके अनुसार देश में लाॅकडाउन बढ़ना लगभग तय है। हालांकि कितने दिनों तक लाॅकडाउन रहेगा।

इसकी आधिकारिकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लाॅकडाउन बढ़ाने के पक्ष में पहले ही ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हामी भरी दी थी। कुछ राज्यों ने बाकायदा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा था। उत्तराखंड सरकार ने भी केेंद्र को 30 अप्रैल तक लाॅकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।

PM Modi ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय जानने के लिए उनसे संवाद किया। इसमें भी लाॅकडाउन बढ़ाने के पक्ष में लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने लाॅकडाउन बढ़ाने पर अपनी सहमति दी है। माना जा रहा है कि लाॅकडाउन करीब 2 सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है।

About Author

You may have missed

Share