बड़ी दुःखद ख़बर: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुम्बई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- “वो गया। ऋषि कपूर गया। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।”

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।
वहीं बीते कल बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हो गया था। इसके बाद अब दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

About Author

You may have missed

Share