2 घायलों को इलाज के लिए भेजा बेस अस्पताल कोटद्वार
संवाददाता
पौड़ी,18 अक्टूबर।
दो दिनों से लगातार भारी वर्षा के चलते तहसील लैंसडौन समखाल में सुबह के समय मलबा आने से 5 लोग दब गये जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, उक्त स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी किया गया, मलबे में दबे लोगों को निकाला गया, जिनमें से दो मामूली घायल को उपचार हेतु बेस अस्पताल कोटद्वार में रेफर किया गया, जबकि तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।
तहसील लैंसडाउन के अंतर्गत समखाल क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर वहां पर मौजूद मजदूर टेंट में रुके हुए थे। भारी बारिश के कारण मलबा आने से 5 लोग मलबे में दब गए। जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर निकाला गया, जिनमें से दो मामूली घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मौके पर उप राजस्व निरीक्षक सहित अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण पहुंच गये थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मृतकों का पंचनामा कर, पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से समस्त एसडीएम व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से हुई क्षति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी सम्बंधित अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि सुबह से लगातार हो रही बारिश से 01:00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंसडाउन क्षेत्र में 40 से 45 मिली मीटर वर्षा हुई है तथा जनपद में 29 मिली मीटर वर्षा हुई है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंसडाउन के अंतर्गत समखाल के समीप निमार्ण कार्य कर रहे 05 मजदूर टेंट लगाकर रह रहे थे, भारी वर्षा के चलते भूस्खलन होने से मजदूर दब गए, जिसमे से 03 महिला मजदूरों की मृत्यु तथा 02 पुरुष मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल उपचार के लिए भेज दिए गए हैं।
साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा के चलते जनपद में 01:00 बजे तक 05 मोटर मार्ग बाधित हो गए थे, जिसमे मुख्यरूप से नेशनल हाईवे श्रीनगर चमधार में बाधित हो गया है, जिसे जेसीबी के माध्यम से खोलने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सतपुली के अंतर्गत सराइखेत मोटर मार्ग खोलने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही फतेपुर-लैंसडाउन तथा घटूघाट-चेलूसैण बाधित मार्गों को खोल दिया गया है।

More Stories
यूएई दौरे में 15 हजार 475 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली मंजूरी,मुख्यमंत्री धामी के यूएई दौरे के दूसरे दिन 3550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MoU
दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹11925 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन, पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, मसाले, एरोमा आदि से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार
बर्मिंघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित