वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कई देश कोरोना के संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन सबसे अधिक प्रभावित सुपरपावर कहे जाने वाला अमेरिका हुआ है। अमेरिका को कोरोना ने बुरी तरह बेबस कर दिया है। अब कोविड-19 से एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की मौतें देखने वाला यह दुनिया का पहले देश बन गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2100 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। अब तक अमेरिका में इस महामारी से 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4,96,535 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना के कारण इटली के बाद अमेरिका में सार्वाधिक मौतें हुई हैं। जबकि, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित अमेरिका में हैं। इटली में कोरोना से 18,849 मौतें और 1,47,577 संक्रमित है।

More Stories
यूएई दौरे में 15 हजार 475 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली मंजूरी,मुख्यमंत्री धामी के यूएई दौरे के दूसरे दिन 3550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MoU
दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹11925 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन, पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, मसाले, एरोमा आदि से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार
बर्मिंघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित