बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के रावल 14 दिनों के लिए होंगे क्वारंटीन, 29 व 30 को खुलेंगे कपाट

देहरादून: कोरोना संकट के बीच चारधाम यात्रा के श्रीगणेश की भी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए बदरीनाथ और केदारनाथ के रावल व अन्य लोगों को 15 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचने के लिए कह दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दोनों धामों के कपाट खुलने से पहले ही रावलों को क्वारंटीन करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इनको 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।

बता दें कि, 26 व 27 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम और 29 व 30 अप्रैल को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह तय किया गया था कि बदरीनाथ धाम और केदार धाम के रावल, नायब रावल और सेवादारों को पहले ही बुला लिया जाएगा। केरल और कर्नाटक से इन्हें आना है। वहीं कपाट खुलने के दौरान होने वाली रस्मों में केवल बेहद जरूरी लोग ही शामिल होंगे।

About Author

You may have missed

Share