संवाददाता
देहरादून, 16 नवंबर।
डीजीपी अशोक कुमार ने 10वें अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। डीजीपी ने पदक विजेताओं को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आईजी (पी/एम) अमित सिन्हा ने बताया कि 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक 39वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस, ग्रेटर नोएडा में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी सन्तोष कुमार ने 50 मीटर कम्पाउण्ड राउण्ड में स्वर्ण एवं 50 मीटर कम्पाउण्ड की ही अलग श्रेणी में कांस्य पदक अर्जित किया।

पदक विजेताओं से मुलाकात के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने आश्वस्त किया कि आगामी प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

More Stories
नवीन कुमार ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) में किया कमाल, अपनी तेज रफ़्तार से सभी को किया हैरान
द हेरिटेज स्कूल इनविटेशनल इंटर स्कूल बॉयज टेबल टेनिस टूर्नामेंट, जूनियर एकल में हेरिटेज के पार्थ सूद को आर्यन के दिव्यांशु ने फाइनल में हराया, जूनियर टीम प्रतियोगिता कर्नल ब्राउन एवं सीनियर में सेंट जोजेफ़्स एकेडमी बने चैंपियन
प्रथम हेरिटेज स्कूल इन्विटेशनल इंटर स्कूल जूनियर एवं सीनियर बॉयज टेबल टेनिस टूर्नामेंट, हेरिटेज स्कूल के युवराज चौधरी ने जूनियर एकल टेबल टेनिस मे अंशुल को हराया