पौड़ी के बीरोंखाल में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत,कई घायल,बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा,लगभग 45 लोग थे बस में सवार

पौड़ी

जनपद पौड़ी जिले के धुमाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल बीरोंखाल मोटर मार्ग पर सीमड़ी गांव के पास एक बरात की बस गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक बस में 45 लोग सवार थे। बरात की बस हरिद्वार जिले के लालढांग से पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के गांव में जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर धुमाकोट थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, 10 लोगो की मौत की खबर है,वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एसडीआरएफ कोटद्वार, एसडीआरएफ पौड़ी, एसडीम लैंसडाउन मौके के लिए रवाना होकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी स्वयं मौके के लिये रवाना हो गए है।

एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी
सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।

About Author

You may have missed

Share