हाईवे पर दौड़ रहे ट्रक में अचानक लगी आग,चालक ने कूदकर बचाई जान रूड़की के मंगलौर क्षेत्र में दिल्ली हरिद्वार बाईपास पर एक खजूर से भरे ट्रक में आग लग गई।
ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर से एक ट्रक खजूर लेकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आ रहा था।
जैसे ही वह ग्राम बिझोली बाईपास पर पहुंचा अचानक से ट्रक के इंजन में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगते देख ट्रक चालक कृष्ण सिंह निवासी रुड़की ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी