गंगोत्री
गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए विधि विधान से 12 बजकर 14 मिनट पर बन्द कर दिए गए । देश विदेश से श्रद्धालु गंगोत्री धाम में आज के साक्षी बने।कपाट बंद की प्रक्रिया सुबह चार बजे से शुरू हो गई। इस दौरान विशेष आरती व पूजन अर्चना की गई। इसके बाद मां भगवती गंगा के स्वर्ण विग्रह को उनकी डोली में विराजित किया गया । साथ ही चांदी के अखंड दीपक में छह माह के लिए घी-तेल आदि डाला गया। और ठीक 12:14 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालु के अगले 6माह के लिए विधि विधान से बंद कर दिए ।माँ गंगा की उत्सव डोली सेना बेंड की अगवाई में मुखवा गाव के लिए रवाना हुई, आज गंगा की उत्सव डोली मार्कण्डे में देवी मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी और कल दोपहर तक शीतकालीन मन्दिर मुखवा गद्दी स्थल पहुँचेगी। अब देश विदेश के आम श्रद्धालु मुखीमठ में दर्शन कर पाएंगे। उत्सव डोली की इस यात्रा में श्रदालुओं में बड़ा उत्साह नजर आया।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर