भारतीय जनता पार्टी के 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची में अधिकांश सीटिंग विधायकों को ही टिकट दिया गया है। देहरादून में हॉट सीट बनी कैंट विधानसभा सीट पर इस समय कई दावेदार थे और वे काफी समय से जम कर जनसंपर्क में जुटे हुए थे। उन सभी की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं और कैंट सीट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है। भाजपा ने अपनी इस सूची में 10% महिलाओं को स्थान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सीट खटीमा से चुनाव लड़ेंगे जबकि श्रीनगर से धन सिंह रावत एक बार फिर से मैदान उतारे गये हैं। लैंसडाउन से दिलीप सिंह रावत को टिकट दिया गया है जबकि पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की पुत्री व विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काट कर यमकेश्वर से इस बार रेनू बिष्ट को मौका दिया गया है। वहीं पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य को नैनीताल सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि इस बार खानपुर से कुंवर प्रणव चैंपियन के स्थान पर उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को टिकट दिया गया है।



More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी