देहरादून
आज अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के सभागर में उच्चाधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त गोष्ठी में निम्न निर्देश दिये गयेः-
जनपद में ट्रैफिक हल्कावार यातायात की सुगमता एवं सड़क दुर्घटना में कमी के आधार पर यातायात निरीक्षक से आरक्षी तक की जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी, न कि चालान के आधार पर।
प्रतिमाह यातायात कर्मियों के कार्यों की समीक्षा यातायात निदेशालय व पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जायेगी।
अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा तथा खराब कार्य करने वाले कर्मियों की पर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात के संबंध में सुझाव एवं भागीदारी के लिए स्थानीय लोगों के साथ समय-समय पर गोष्ठीयां आयोजित की जाएंगी।
साथ ही उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैफिक के संबंध में जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात, मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, करण सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, दिलीप सिंह कुंवर, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून, अक्षय प्रल्हाद कॉण्डे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी