देहरादून
सड़क किनारे खुले में तथा गाड़ी में बैठकर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतू एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए है। जिस पर दिनाँक 09/08/204 की रात्रि में सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार करने वाले लोगों के पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजपुर तथा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डाईवर्जन, ओल्ड मसूरी रोड, कुठाल गेट, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड आदि क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे खुले में/ वाहन लगाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले 21 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 5500/- ₹ का संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही उन्हें दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थो का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ