देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मज़बूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। निश्चित रूप से मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट एवं राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर