भाजपा मुख्यालय में धनतेरस पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत

देहरादून

भाजपा मुख्यालय देहरादून में धनतेरस पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। भाजपा मुख्यालय में हर बार दीपदान का आयोजन होता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि शिरकत की.इस दौरान पार्टी मुख्यालय में दीपावली की विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं पूजा अर्चना के बाद मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को दीपावली व धनतेरस की शुभकामनाएं दी गई। वहीं आतिशबाजी कर दीपोत्सव की शुरुआत की गई। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के जीवन कल्याण की कामना की है।

About Author

You may have missed

Share