देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज अच्छी खबर आई है। दून मेडिकल कॉलेज और अल्मोड़ा बेस अस्पताल से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। इन दोनों मरीजों को मिला कर प्रदेश में अब तक 11 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें देहरादून में नौ, कोटद्वार व अल्मोड़ा से एक-एक मरीज हैं, जिन्होंने जिंदगी की यह जंग जीती है।
वहीं अब तक प्रदेश में कोरना संक्रमित के कुल 42 मामले सामने आए। जिनमें से 11 संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कुल 31 सक्रिय कोरोना संक्रमित मामले हैं।


More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी