देहरादून: कोरोना संक्रमण के लिहाज से रेड जोन में शामिल उत्तराखंड के देहरादून जिले में दो संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. ये दोनो देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती थे, जिनका इलाज किया जा रहा था. फिलहाल दोनों मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं, जिनकी रिपोर्ट आज शाम तक आ सकती है.
पढ़ें: 22 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व
जानकारी के मुताबिक, दोनों संदिग्धों को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया. इस दौरान भी दोनों की हालत बिगडती चली गई और देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया. इसमें से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग और दूसरा 25 साल का युवक शामिल है. दोनों ही मृतक स्थानीय निवासी बताए गए हैं. वहीं संदिग्धों की मौत से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है.
पढ़ें: देहरादून सड़क पर पड़े मिले 500 के कई नोट, पुलिस पहुंची मौके पर
बता दें कि, अभी तक उत्तराखंड में कुल 46 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. जिनमे से सबसे अधिक देहरादून जिले के 24 मरीज हैं. हालाँकि इनमे से अब तक कुल 12 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं अब भी 69 जांच रिपोर्ट्स आनी बाकी है.

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी