देहरादून। 03 जनवरी, से 07 जनवरी, 2022 तक देहरादून में आयोजित कुमाऊं मण्डल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन आज संपन्न हो गये हैं। कुमाऊं मण्डल से जनपद उधमसिंह नगर, जनपद नैनीताल, जनपद अल्मोड़ा, जनपद पिथौरागढ़, जनपद चम्पावत तथा जनपद बागेश्वर के दलों ने ऑडिशन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मण्डल के जो दल पूर्व में छूट गये थे उन दलों के ऑडिशन भी संपन्न किये गये। ऑडिशन में जो सांस्कृतिक दल सफल हुए हैं उनका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
चयन समिति में निर्णायक मण्डल के रूप में सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान, प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्म श्री श्री लीलाधर जगूड़ी, संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान, प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की सहायक निदेशक डॉ. संतोष भारद्वाज, आकाशवाणी देहरादून के अधिकारी श्री अनिल भारती एवं संस्कृति एवं भातखण्डे के नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी