जोशीमठ, 5 जनवरी।
थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि तपोवन टनल में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी लवकुश के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव सम्भवतः फरवरी 2021 में रैणी गांव में आई आपदा के समय का है। उक्त शव की शिनाख्त नही हो पाई है।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से उक्त अज्ञात शव को टनल के अंदर मलबे से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी