देहरादून
स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू ) में तैनात इंस्पेक्टर लक्ष्मण नेगी को राजधानी दून का नया एलआईयू इंस्पेक्टर बनाया गया है तथा जनपद देहरादून में नियुक्त निरीक्षक बलवंत सिंह रावत को एसआईओ ऋषिकेश स्थानान्तरित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना निवेदिता कुकरेती ने बीते रोज एसआईओ वीके देहरादून में नियुक्त निरीक्षक मनोज कुमार बिष्ट को एसआईओ वीके रूडकी स्थानन्तरित किया है। एसआईओ देहरादून में नियुक्त निरीक्षक मनोज मनराल को एसआईओ वीके देहरादून स्थानान्तरित किया है तथा मनोज मनराल को एसआईओ वीके देहरादून हेतु रवाना किये जाने का आदेश दिया है।
स्थानीय अभिसूचना इकाई पौडी गढवाल में नियुक्त निरीक्षक मनोज के एस असवाल को एसआईओ देहरादून स्थानान्तरित किया है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी