हरिद्वार
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, उत्तराखंड देर सांय हरिद्वार पहुंचे। सर्वप्रथम ज्वालापुर क्षेत्र में ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती के घटनास्थल पर पहुंच कर दुकान मालिक व पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में बारीकी से जानकारी ली साथ ही पीड़ित को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के खुलासे का आश्वासन दिया एवं बताया कि उत्तराखंड पुलिस के लिए यह एक गंभीर घटना है जिसको हम बेहद संजीदगी से ले रहे हैं।
तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक द्वारा डैम कोठी में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ साथ अपराधों की रोकथाम व कानून व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए एवं अपराध नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय के साथ साथ सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण को जरूरी बताते हुए प्रोफेशनल पुलिसिंग कर घटना के खुलासे पर जोर दिया गया।
जनपद में बड़े स्तर पर किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाने पर अधिक जोर देने केसाथ-साथ घटना से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को क्रॉस चेक, अधिकारी में उच्च स्तर का समन्वय, वैज्ञानिक अप्रोच के साथ आगे बढ़ने आदि अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ