देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार उत्तराखण्ड ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। डीजीपी ने बताया कि थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 31 मई, 2022 तक चलेगा। थाना-कोतवाली के परिसर से ऐसे वाहनों के हटने के बाद परिसर में सफाई कराई जा सकेगी। अभियान की थानावार पुलिस मुख्यालय द्वारा समीक्षा की जाएगी, जिसमें अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

डीजीपी ने जनपद प्रभारियों को न्यायालय एवं जिलाधिकारी से समन्वय स्थापति कर अभियान के अन्तर्गत ऐसे वाहनों की विधिक प्रावधानों से नियमानुसार निलामी तथा सुपुर्दगी की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। चारधाम यात्रा व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए।बैसाखी पर्व पर भीड़ प्रबन्धन और यातायात प्रबन्धन कर स्नान को सकुशल व शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को निर्देशित किया।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी