देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज देर शाम प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक, सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक, कारगी चौक से आईएसबीटी तक निरीक्षण करते हुए, निर्माणधीन कार्यों एवं जल निकासी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से जल भराव के बारे में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्यों को पूर्ण करते हुए सड़क समतलीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही नाला, नाली सफाई कार्यों को त्वरित पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों से बात करते हुए जल भराव की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने तथा जिन स्थानों पर पानी जमा हो रहा है वहां पानी निकासी के निर्देश दिए। आईएसबीटी पर व्यापारियों ने वर्षा के दौरान पानी नाली से ओवरफ्लो होने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ड्रेनेज ठीक करने के लिए दिए। निरीक्षण के दौरान अधि अभि लोनिवि पी कर्नवाल, सहायक निदेशक सूचना बी सी नेगी आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर