देहरादून
आज दिनाक 30/11/2024 को विकासनगर पुलिस द्वारा CRP/RAF के साथ मिलकर विकासनगर क्षेत्र में संयुक्त जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान CRP/RAF की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का पैदल भ्रमण कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, साम्प्रदायिक सौहार्द, पूर्व में घटित साम्प्रदायिक दंगों, क्षेत्रों के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों की पूर्ण जानकारी हासिल की गयी। जनसम्पर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के संवेदनशील एवं अतिसंवदेनशील क्षेत्र / जिम्मेदारी के क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर भविष्य में किसी भी आकस्मिक स्थिति में कम से कम समय में उक्त स्थानों में पहुंचकर साम्प्रदायिक दंगो / बिगड़ते हालातो पर शीघ्र नियंत्रण कर इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखना है।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ