देहरादून
आज दिनांक 23/10/2023 को समय 18.00 बजे सोनू पुत्र रामचंद्र निवासी गुजरोवाली, थाना रायपुर, जनपद देहरादून द्वारा चौकी बालावाला पर आकर सूचना दी कि उनका पुत्र ऋतिक उम्र 03 वर्ष घर के पास ही खेल रहा था, जिसे कुछ समय बाद देखा तो नहीं मिला। हमारे द्वारा उसे काफी तलाश किया गया पर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तत्काल बच्चे की तलाश हेतु दो टीम में गठित की गई। एक टीम को आसपास के सीसीटीवी कैमरे में देखने हेतु व दूसरी टीम को मैन्युअल काम करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया व पुलिस के विभिन्न ग्रुप व स्थानीय पार्षदों के माध्यम से सोशल मीडिया में फोटो प्रसारित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये गए अथक प्रयासो से उक्त बच्चे को घर से लगभग 04 किमी की दूरी पर चक्की नंबर चार से सकुशल बरामद किया गया। बालक खेलते – खेलते इतनी दूर पहुँचना पाया गया, जिसे उसके परिजनों के सुपूर्द किया गया। बच्चे की सकुशल बरामदगी पर उसके परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए दून पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक सुनील नेगी
2- कॉन्स 233 किशनपाल
3- कॉन्स 1461 राजेश रावत
4- कॉन्स 1538 शिवराज
5- म0कॉन्स0 1409 सरिता चौधरी

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी