देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक को 17-06-2025 थाना सेलाकुई पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 35 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 35 चालान कर 3,50,000 रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया गया। कार्यवाही के दौरान 22 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई । अभियान लगातार जारी है।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर