देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए विगत 01 सप्ताह के दौरान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 308 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 1,02,250 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 152 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 60,000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रू0 से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ