कर्णप्रयाग
बुधवार को कर्णप्रयाग के नंदप्रयाग पुरसाडी के पास दो बसो की आपस मे भिडंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बद्रीनाथ की ओर जाने वाली बस को ऋषिकेश की ओर जाने वाली बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बस में सवार लोग चोटिल हो गए। घटना को पीछे से आने वाले वाहन में बैठे लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर दिया। राजस्थान से बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस पुरसाड़ी के समीप दो बसों में भिड़ंत हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जानकारी के अनुसार राजस्थान से बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे 20 लोग एक बस में सवार थे और वही बद्रीनाथ से चमोली की आ रही बस ने राजस्थान के श्रद्धालुओं के बस में पुर पुरसारी के पास टक्कर मार दी जिससे श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई और 4 श्रद्धालुओं को मामूली चोटे आई स्थानीय लोगों की मदद से राजस्थान के श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर उपचार के लिए भेजा गया , डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उन 4 सभी लोगों को वापस भेज दिया और श्रद्धालु बद्रीनाथ दर्शन के बाद वापस राजस्थान के लिए लौट गए।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर