बाजपुर
बाजपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों के चलते एक डंपर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस द्वारा लोगों की मदद से डंपर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि गदरपुर निवासी विकास खुराना का डंपर गदरपुर से सुल्तानपुर पट्टी की और जा रहा था, कि बाजपुर के ग्राम महेशपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर डंपर में अज्ञात कारणों के चलते डंपर में आग लग गई। डंपर में लगी आग को देख डंपर चालक गुरमीत सिंह मौके से फरार हो गया। वहीं लोगों ने आग की सूचना तत्काल दोराहा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा आसपास के लोगों की मदद से डंपर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि डंपर में आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। जहां पुलिस द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की घटना से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी