देहरादून
आज दिनांक 10/2/2024 को रानीपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा भोगपुर थानों रोड पर सायंकाल को वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर आती दिखाई दी जिसको रोक करके चेक करने का प्रयास किया तो वाहन चालक द्वारा पुलिस के सामने वाहन ना रोककर तेजी से वापस भोगपुर थानों वाली रोड पर वाहन को लेकर भाग गया, उक्त संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की तलाश हेतु रानीपोखरी पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को उक्त वाहन व वाहन चालक को चेकिंग करने की सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल रानीपोखरी पुलिस व एसओजी देहात पुलिस उक्त वाहन व व्यक्ति की तलाश में भोगपुर रोड पर पीछा किया तो भोगपुर थानों रोड जंगल मैं वाहन चालक द्वारा पुलिस को अपना पीछा करता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, व जंगल में सड़क किनारे पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग करता रहा पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की की गई, जिसमें एक गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी, व्यक्ति के घायल होने पर तत्काल जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया है, एसएसपी देहरादून तत्काल मौके के लिए रवाना हुए है

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी