देहरादून
वर्तमान में जनपद देहरादून मे क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पद पर नियुक्त सन्दीप नेगी के जनपद देहरादून से पुलिस मुख्यालय स्थानान्तरण होने पर पुलिस कार्यालय देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेेश के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संदीप नेगी को स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात/विकासनगर/ऋषिकेश, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के साथ-साथ जनपद में नियुक्त समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी