मसूरी
मसूरी में देर शाम को मसूरी देहरादून झड़ीपानी रोड चूनाखाला के पास एक स्कूटी सवार खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुची और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे युवक को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया परंतु युवक की मौके पर मौत हो गई थी। 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि युवक मसूरी से देहरादून जा रहा था कि अचानक मसूरी देहरादून झडीपानी चूनाखाला के पास उसकी स्कूटी यूके 07 एफ 7294 अनियंत्रित हो गई । जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी वही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को खाई से निकाला गया और जिला उप चिकित्सालय मसूरी भेजा गया जहां पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया उन्होंने बताया कि युवक अनिंद्य भारद्वाज पुत्र अनिल शर्मा निवासी इंद्र नगर एशियन स्कूल वसंत विहार देहरादून का रहने वाला था उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर ले लिया है और पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंपा जाएगा।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी