ICSE 10th Result 2022:
लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। CISCE की ओर से आईसीएसई बोर्ड यानी 10वीं कक्षा परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org पर कक्षा 10वीं का परिणाम देख सकते हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा 10वीं का परिणाम डिजिलॉकर ऐप या एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके, स्कूल परिषद के करियर पोर्टल पर भी संबंधित परिणाम देखा जा सकता है। पहले स्थान पर यूपी की दो बेटियों समेत तीन ने जगह बनाई है। छात्र परीक्षा के नतीजों को अपने मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ICSE<Space><Unique Id> को 09248082883 पर SMS करना होगा।
ICSE परिणाम के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी को वेरिफाई करें।
ई-मेल आईडी, पासवर्ड आदि जानकारी को दर्ज करें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
बता दें कि सीआईएससीई की परीक्षा मई में हुई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2022 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने आवश्यक है. CISCE बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी.

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी