हरक सिंह रावत आज एक बार फिर सुर्खियों में, रावत के घर लगा कई कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा।

देहरादून,

उत्तराखंड की राजनीति में एक समय चर्चाओं में रहने वाले हरक सिंह रावत आज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। शाम होते-होते खबर आई कि हरक सिंह रावत के घर पर कई कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ। दरअसल हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विजयपाल सजवान , राजकुमार उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और लालचंद शर्मा पहुंचे थे। यूं तो हरक सिंह रावत से कांग्रेसीयों की यह मुलाकात सामान्य बताई जा रही है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है और इसीलिए भी पार्टी छोड़ने की स्थिति में है। बंद कमरे में घंटो चली बैठक के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि अभी विपक्ष कमजोर है, विपक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करना होगा तभी हालात बदलेंगे।। वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में जल्द ही कांग्रेस मजबूत नजर आएगी। सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ दिखाई देगी।।

About Author

You may have missed

Share