हरिद्वार
पेशेवर अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के अनुपालन में थाना भगवानपुर व थाना खानपुर पुलिस द्वारा समाज की सौहार्द को खराब कर रहे आदतन अभियुक्तों की गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर करने सम्बन्धित पत्रावली प्रेषित की गई थी।
उक्त परिपेक्ष में अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निम्न अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा 3 गुण्डा अधिनिमय के तहत एक माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर रखे जाने और बिना मा0 न्यायालय के अनुमित के जनपद हरिद्वार की सीमाओं में प्रवेश न करने के आदेश के क्रम में सम्बन्धित थानों द्वारा अभियुक्तों को हरिद्वार के बॉर्डर से बाहर भेजते हुए जिला बदर की कार्यवाही की गई।
*तड़ीपार अभियुक्त*
1- बलदेव सिंह पुत्र बुद्ध सिंह निवासी अवधपुर खानपुर
2- अबरार पुत्र नईम निवासी सिकंदरपुर भगवानपुर
3- संजू पुत्र सतपाल निवासी सिकरोड़ा भगवानपुर
4- आबाद पुत्र दिलशाद निवासी सिकंदरपुर भगवानपुर

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी