केदारनाथ
*जनपद रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ-गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, SDRF मौके पर कर रही राहत एवं बचाव कार्य।*
आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 को श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उक्त हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण:-
01.पूर्वा रामानुज
02.कृति ब्राड
03.उर्वी
04.सुजाता
05.प्रेम कुमार
06.काला
07.पायलट अनिल सिंह
प्रथम दृष्टि खराब मौसम बताई जा रही है हादसे की वजह
3 यात्री गुजरात,1 यात्री मुंबई,1 कर्नाटक और 1 झारखंड के यात्री हैलीकॉप्टर में थे मौजूद

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी