उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिथौरागढ़ हादसे का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हादसा शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो डुंडा(उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी