
देहरादून
*विश्व फार्मास्युटिकल दिवस के उपलक्ष में यूथ रेडक्रास कमेटी , देहरादून द्वारा श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी , पौंधा , प्रेमनगर में विशेष रक्तदान शिविर एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं द्वारा कुल 104 यूनिट रक्तदान किया गया।*
*रक्तदान शिशिर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व एस डी बी आई की के चेयरमैन एस एन नौटियाल, डायरेक्टर डॉ० शिवनाथ पाटिल, डॉ० एच आर चित्मे, डॉ० राजीव शर्मा, डॉ० सतीश पुट्टाचारी , यूथ रेडक्रास चेयरमैन अनिल वर्मा तथा मेज़र प्रेमलता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।*
*इस अवसर पर शिविर संयोजक एवं अब तक 141 बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा , चेयरमैन यूथ रेडक्रास कमेटी को इंस्टीट्यूट के चेयरमैन श्रीमान एस एन नौटियाल ने बैज लगाकर, पुष्प भेंट कर , शाॅल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न प्रदान करके एवं यूथ रेडक्रास सदस्या मेजर प्रेमलता वर्मा को पुष्प भेंट करके विशेष रूप से सम्मानित किया।*
*इसके साथ ही अनिल वर्मा ने यूथ रेडक्रास की ओर से एस०डी०बी० आई०टी० के चेयरमैन एस एन नौटियाल , डायरेक्टर डॉ० शिवनाथ पाटिल , प्रोफेसर डॉ० अरविंद फर्स्वाण , श्रीमती रीता सैनी , महंत इंद्रेश हाॅस्पिटल ब्लड बैंक की चिकित्साधिकारी डॉ० शैफाली तथा कोआर्डिनेटर श्री मोहित चावला को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।*
*रक्तदान विचार गोष्ठी में बतौर रक्तदाता प्रेरक की भूमिका निभाते हुए अनिल वर्मा ने स्वैच्छिक रक्तदान करने की आवश्यकता , महत्व तथा प्रक्रिया पर प्रकाश डाला । साथ ही रक्तदान कौन ? कब ? कहां ? कितनी बार कर सकता है ? तथा कौन नहीं कर सकता ? की महत्वपूर्ण जानकारी दी।*
अनिल वर्मा ने रक्तदान करने के प्रति आमलोगों में फैले भ्रम, अंधविश्वास,डर तथा ग़लत जानकारियों को बेबुनियाद बताया और इसके विपरीत रक्तदान करने से रक्तदाता को भी होने वाले स्वास्थ्य संबंधी लाभ की लम्बी फेहरिस्त बयान करके युवा छात्र- छात्राओं का ज्ञानवर्धन और उत्साहवर्धन करने में सफलता हासिल की।*
*भयानक आनुवांशिक एनीमिया रक्तरोग “थैलीसीमिया” के प्रति जागरूक करते हुए अनिल वर्मा ने विवाह करने से पूर्व युवाओं से एक-दूसरे की जन्म कुंडली मिलाने की बजाय “रक्त कुडली” मिलाने को बेहद जरूरी बताया , ताकि उनकी आगे उत्पन्न होने वाली संतान को आजीवन दूसरों के रक्त पर निर्भर रहने के लिए मजबूर न होना पड़े।*
*उन्होंने युवाओं को निरोगी व सुस्वास्थ्य हेतु पूर्णतः नशामुक्त रहने ,फास्ट फूड से बचने व हरी सब्जियों तथा फ्रूट – ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने के साथ ही व्यायाम – प्राणायाम करते रहने की सलाह दी।*
*इससे पूर्व मुख्य अतिथि व इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एस एन नौटियाल , डॉ० एच आर चित्मे प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ फार्मेसी, डी आई टी यूनिवर्सिटी प्रेजिडेंटऑफ आई पी ए , उत्तराखंड, डॉ० राजीव कुमार शर्मा प्रोफेसर डी आई टी यूनिवर्सिटी, डॉ० सतीश पुट्टाचारी डायरेक्टर टेक्निकल सर्विस जुबिलिएंट जेनेरिक लिमिटेड , हरिद्वार ने छात्र- छात्राओं को संबोधित किया।*
*रक्तदान शिविर संयोजन एवं संचालन में श्रीदेव भूमि इन्स्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉ० अरविंद फर्स्वाण , डॉ० रोहित बंगवाल , डॉ० एस एस अधिकारी , डॉ० सचिन डिमरी तथा डॉ० साहिल के साथ ही श्री महंत इंद्रेश हाॅस्पिटल ब्लड बैंक की डाॅ० शैफाली, सहा० कोआर्डिनेटर मोहित चावला व टेक्निकल टीम के सदस्यों ने अति विशिष्ट योगदान दिया।*
समस्त रक्तदाताओं को रेडक्रास सोसायटी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
इंद्रेश ब्लड बैंक की तरफ से एप्रीसिएशन सर्टिफिकेट , पुरस्कार तथा रिफ्रेशमेंट पैकेट प्रदान किए गए।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी