देहरादून
जोशीमठ भूधसाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। जोशीमठ में 26 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार के आदेश के बाद डीजी हेल्थ ने सूची जारी की है।

जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भूधँसाव के कारण कई आवासीय भवन एवं होटल उसकी जद में आ गये हैं, जिस कारण राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुये प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।अतः प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आपको निर्देशित किया जाता है कि आप तत्काल जोशीमठ जाकर चिकित्सा सुविधाओं का पर्यवेक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि विस्थापित परिवारों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उक्त के अतिरिक्त प्रकरण की अद्यतन स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी