देहरादून
देहरादून हरिद्वार।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के वर्तमान अधीक्षण अभियन्ता हरिचन्द सिंह राणा लंबे समय तक हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण में भी तैनात रह चुके हैं,अब उनको उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग के आवास पर अवैध कब्जा करने के नोटिस भेजा गया है, मध्य गंगा सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें अवैध कब्जे को खाली करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं साथ ही 7.26 लाख रूपये की जुर्माना भी लगाया गया है,
आपको बता दें कि पिछले करीब 10 साल से एच.सी.एस. राणा द्वारा सरकारी आवास का किराया नही जा रहा था एवं उस पर अवैध कब्जा जमाए हुए है।
आश्चर्य है कि विकास प्राधिकरण एक ऐसा विभाग है जो दूसरो को आवास देने का कार्य करता है ओर उसके ही अधिकारियो द्वारा सरकारी आवासो पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
यह एक मामला नही है बल्कि विवादो का तो इनसे पुराना नाता रहा है अभी पिछले ही महीने सन्यास रोड कनखल में इनके बेटे का चार मंजिला होटल निर्माण जो अवैध रूप से बिना नक्शा पास करे किया जा रहा था उसको हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के अधिकारियो ने सील किया था।
सूत्रो से यह भी पता चला है कि जूर्स कन्ट्री जैसी बडी ग्रुप हाउसिंग योजना का फर्जी कम्पलीशन जारी करने के सम्बन्ध में विभाग की ओर से इनके खिलाफ जॉच चल रही है। अब देखने की बात रहेगी कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी की कार्यशैली पर शासन द्वारा क्या कार्रवाई की जायेगी ।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी