देहरादून: देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पिछले 4 दिनों से उत्तराखंड में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है, जो राहत की बात है। इस बीच अब कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए प्रदेश में तीन और लैब में जांच शुरू होंगी। यानि अब उत्तराखंड में कुल 5 लैबों में कोरोना की जांच होगी।
केंद्र सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज के अलावा प्राइवेट संस्थान अहूजा लैब और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) को सैंपल जांचने की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे पहले सरकार ने सैंपल जांच की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया था। जिसके बाद केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अनुमति मिल गई है।
बता दें कि, अभी तक प्रदेश में एम्स ऋषिकेश और हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ही कोरोना सैंपल जांच की सुविधा थी। वहीं श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की लैब को भी अनुमति देेने के लिए सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।
ऐसे में जांच का दायरा बढ़ने से जहां एक ओर अधिक लोगों की जांच हो पाएगी तो वहीं दूसरी ओर कोरोना को लेकर प्रदेश की असल स्थिति सामने आ पाएगी, जिससे इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियां हो पायेगी।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी