देहरादून: उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूल इस सत्र में फ़ीस नहीं बढ़ा सकेंगे। साथ ही अभिभावक स्वेच्छा से फीस जमा करेंगे, स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस जमा करने को लेकर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनायेंगे। इसके अलाव नियमित वेतन भी जारी करना होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुस्तक विक्रेता की दुकान खोल सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड के सभी निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में फीस वृद्धि पर रोक रहेगी। प्राइवेट स्कूलों में अभिभावक स्वेच्छा से फीस जमा करेंगे, स्कूल अभिभावकों पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जा सकता। जो अभिभावक स्वेच्छा से फीस जमा करना चाहते हैं उनसे केवल एक महीने की ही फीस जमा कराई जाए।
प्राइवेट स्कूलों में नियमित वेतन जारी करने के भी आदेश हैं। शिक्षा सचिव ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेशभर में लागू होगा। पुस्तक विक्रेता लॉकडाउन के तहत दोपहर 1 बजे तक दुकान खोल सकेंगे। इस दौरान दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी अनिवार्य किया गया है।
इसके आलावा पुस्तकों की होम डिलवरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए पुस्तक विक्रेताओं के नाम पता और फोन नम्बर जारी करने को भी कहा गया है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी